चाहत का दावा तो सभी करते हैं,जान मगर कहाँ फ़िदा करते हैं।
घूँट पीकर भी ज़हर का अक्सर,इश्क़ वाले कहाँ मरा करते हैं।
दिल को रखकर हथेली पर अपने,लोग फिर भी कहाँ डरा करते हैं।
जो न पाएँ कभी ख़ुशी अपनी,हम उन्हीं के लिए दुआ करते हैं।
दर्द जितना भी हो नसीबों में,इश्क़ वाले कहाँ गिला करते हैं।
ज़ख़्म अपनों से मिल भी जाएँ तो,फिर भी हम उनसे बस वफ़ा करते हैं।
जिसको खोकर भी भूलना चाहें,उसकी यादें सदा रखा करते हैं।
इश्क़ में हारना भी जीत है यारो,इश्क़ वाले यही कहा करते हैं।
मौत आए तो आए इश्क़ में हम,ज़िंदगी को क़ज़ा करते हैं।
'मेघ' ये कैसी अजब मोहब्बत है,लोग जीते हुए मरा करते हैं।
सोमवार, ३१/८/२६ , ७:१८ PM
अजय सरदेसाई -मेघ

No comments:
Post a Comment