प्रस्तावना

मला कविता करावीशी वाटते , पण जी कविता मला अभिप्रेत आहे , ती कधीच कागदावर अवतरली नाही . ती मनातच उरते , जन्माच्या प्रतीक्षेत ! कारण कधी शब्दच उणे पडतात तर कधी प्रतिभा उणी पडते .म्हणून हा कवितेचा प्रयास सतत करत असतो ...........
तिला जन्म देण्यासाठी , रूप देण्यासाठी ,शरीर देण्यासाठी ......
तिला कल्पनेतून बाहेर पडायचे आहे म्हणून
....

Saturday, 10 October 2026

मेरी कविताएं

 



रंगों से बनाई हुई तस्वीरें, मेरी कविताएँ हैं,
लफ़्ज़ मिरे रंग और कविताएँ मिरी तस्वीरें हैं।
Pictures painted with countless colours are my poems;
My words are the colours, and my poems are the pictures.
कभी धूप बनकर उतरती हैं दिल के आँगन में,
कभी छाँव में भीगती हुई तहरीरें हैं।
Sometimes, they descend into the courtyard of my heart as sunlight;
Sometimes, they are written words drenched in the coolness of shade.
कभी ख़्वाब बनकर पलकों पे ठहर जाती हैं,
कभी नींद से दूर ले जाती तदबीरें हैं।
Sometimes, they linger upon my eyelids as dreams;
Sometimes, they become pursuits that carry me far away from sleep.
किसी रंग में ढलता है दर्द जुदाई का,
किसी रंग में मोहब्बत की जागीरें हैं।
In one shade, the pain of separation takes shape;
In another, lie the treasured realms of love.
मैं ख़ाली सफ़ों पर जो एहसास लिखता हूँ,
वो वक़्त के चेहरे पर उभरती लकीरें हैं।
The emotions I write upon blank pages
Become lines etched upon the face of time.
कभी अश्क़ बनकर मेरी आँखों से बहती हैं,
कभी होंठों पे ठहरी हुई तक़रीरें हैं।
Sometimes, they flow from my eyes as tears;
Sometimes, they become eloquent speeches resting upon my lips.
हर शेर में छुपा है कोई अक्स ज़िंदगी का,
ये मेरी नहीं, मेरे दौर की ताबीरें हैं।
Hidden within every couplet is a reflection of life;
These are not merely mine, but interpretations of my age.
मैं रंग चुनूँ तो कहाँ तक चुनूँ ऐ दुनिया,
मेरे ख़यालों में बिखरी हुई तासीरें हैं।
How many colours can I possibly choose, O world?
My thoughts are scattered with impressions that each bear their own influence.
जो पढ़ सके ख़ामोशी, वो समझेगा मुझको,
मेरी ग़ज़ल के लफ़्ज़ भी गहरी तफ़सीरें हैं।
Whoever can read silence will understand me;
Even the words of my ghazal are profound interpretations.

My words are colours, my poems are pictures,
and my silence holds the meanings yet unseen.

रविवार, ११/९/२०२६ , १०:१० PM 
अजय सरदेसाई ‘मेघ’

No comments:

Post a Comment