अंधेरे इतने गहरे थे कि काजल से लगने लगे,
मैंने सुरमा बनाकर आँखों में सजा लिए।
मैंने सुरमा बनाकर आँखों में सजा लिए।
यादों की गर्तों से कुछ यादें उजली थीं,
मैंने उन्हें उठाकर आसमाँ के तारे बना लिए।
कुछ कविताएँ थीं मेरी जो सुंदर लगती थीं,
संगीत में ढालकर उन्हें मैंने गीत बना लिए।
आँसू जो छलके थे कभी, बेकार नहीं बहने दिए,
मैंने उन्हें पिरोकर मोतियों के हार बना लिए।
अब कोई शिकवा नहीं उजालों से, न अँधेरों से,
सारे रंग ज़िंदगी के मैंने अपने बना लिए।
शनिवार, ०७/११/२६ , ११:२५ AM
अजय सरदेसाई -मेघ
