Sunday, 14 September 2025

अंदाज़ मैं रखता नहीं


मतला:
कहते हैं वो कि मैं हर्फ़ों का लिहाज़ मैं रखता नहीं।
ये अदा क्या कम है, कि तल्ख़ियों का अंदाज़ मैं रखता नहीं।।

शेर २:
वो होंगे और जो आदाब-ए-अदबी हैं।
मैं जज़्बातों का क़ाइल हूँ, वो अंदाज़ मैं रखता नहीं।।

शेर ३:
ग़ज़ल न सही, नज़्म ही सही,कोई गिला मैं रखता नहीं।।
जज़्बात छू जाएँ तो काफ़िया-ओ-रदीफ़ के साज़ मैं रखता नहीं।।

शेर ४:
सुख़नवर वो जो हर्फ़ों में घोल दे जज़्बात सारे।।
ग़ालिब-सी हर्फ़-ओ-ज़ुबाँ का मिजाज़ मैं रखता नहीं।।

मक़ता:
मैं ‘मेघ’ हूँ, आसमाँ पर सल्तनत मेरी रही।।
रुख़ हवाओं का है किस जानिब, अंदाज़ मैं रखता नहीं।।

शनिवार, १३/९/२५ , ५:५५ PM
अजय सरदेसाई -मेघ 

No comments:

Post a Comment