Wednesday, 6 March 2024

तो अच्छा है


 

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

🌹      तो अच्छा है     🌹

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

 

यादों के चिराग़ न जलाओ तो अच्छा है,
पुराने ज़ख़्मों को न कुरेदो तो अच्छा है।
रात सुहानी है आज, शायद मैं सो जाऊँ,
आज तुम सपनों में न आओ तो अच्छा है।
मुद्दत बाद तेरे घर के नीचे से गुज़र है,
बरामदे में अगर तुम न आओ तो अच्छा है।
ज़िंदगी तेरे साथ निभ जाए — यही चाह है,
तुम भी मेरा साथ निभाओ तो अच्छा है।
तमन्ना है कि इक रोज़ कह दूँ — इश्क़ है तुमसे,
सुनकर तुम मुँह न बनाओ तो अच्छा है।
तेरी यादों के सहारे ज़िंदा रहा हूँ अब तक,
तुम भी मुझे कभी न भुलाओ तो अच्छा है।


बुधवार, ०६/०३/२०२४ , :०० PM

अजय सरदेसाई (मेघ)

No comments:

Post a Comment